Breaking News

शिवसैनिको ने किया पदोन्नति हुए पुलिस कर्मियो को सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

राजनगर – थाना रामनगर मे एएसआई के पद पर पदस्थ श्री पुष्पराज सिंह एवं श्री दसरथ सिंह बागरी पदोन्नति होकर सब इंस्पेक्टर बने है जिन्हे अनूपपुर जिले के शिवसेना पदाधिकारी जिला संगठन प्रमुख – प्रकाश सोनी, कोतमा विधानसभा प्रमुख – मुकेश कुमार राय, राजनगर नगर अध्यक्ष – कमलेश सिंह, पौराधार नगर अध्यक्ष – जय प्रकाश गुप्ता, पौराधार नगर उपाध्यक्ष – कृष्णा पनिका, राजनगर नगर उपाध्यक्ष – अनिल चौधरी,समेत शिवसैनिक दिलीप तिवारी,संजू गुप्ता, रवि गुप्ता, रमन भगत, द्वारा रामनगर थाने मे जाकर श्रीफल,पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया गया है

पुष्पराज सिंह की वर्ष 1990 मे हुई थी पुलिस विभाग मे पद स्थापना

पुष्पराज सिंह वर्ष 1990 मे पुलिस विभाग मे आरक्षक के पद पर पदस्थ हुए प्रथम पद स्थापना अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा मे हुई उसके बाद इनकी पदस्थापना कोटाडोल मे हुई वर्ष 2002 मे पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नति करते हुए इन्हे प्रधान आरक्षक बनाया गया मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले और अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी, भालूमाड़ा, कोतमा मे सेवांए दी है

दशरथ सिंह बागरी की वर्ष 1997 मे हुई थी पुलिस विभाग मे पदस्थापना

दशरथ सिंह बागरी वर्ष 23 अगस्त 1997 में पुलिस विभाग में पदस्थ हुए प्रथम पद स्थापना थाना बेनीबारी जिला शहडोल में हुई वर्ष 2007 में पदोन्नति होते हुए प्रधान आरक्षक बने वर्ष 2012 में पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया गया मध्यप्रदेश के शहडोल जिले मे कोतवाली शहडोल, व्यवहारी, केशवाही, में पदस्थ रहे।अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी,भालूमाडा़,कोतमा मे अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में अक्टूबर 2020 से थाना रामनगर में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं एएसआई से सब इंस्पेक्टर हुए पुलिसकर्मियों को करीब आठ साल बाद प्रमोशन मिला है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *