गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के सीवान में बिजली के झूलते तारों की शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण किसानों की 20 बीघा गेहूं की खङी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाई बन्द करवाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार गीडा थाना के समीप स्थित बांसपार गांव के सीवान में झुलते बिजली के तारों व बास बल्ली के सहारे खींचे केबल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई जिसमें बांसपार गांव के प्रमोद पांडेय ओम प्रकाश पांडेय रामचंद्र सुभाष सीताराम सहित आदि किसान के खेत खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल पूनम यादव भी मौके पर पहुंचकर किसानों की जलकर नष्ट हुई फसलों का सर्वे किया
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …