Breaking News

बर्थडे पार्टी में बघार रहा था शेखी, बना रहा था रुतबा, कर रहा था फ़ायरिंग, पहुँच गया सलाखों के पीछे, चौपट हुआ भविष्य

रिपोर्ट-सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फ़िरोज़ाबाद- बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराकर वीडियो बना रहे युवक को पड़ा महंगा । वीडियो वायरल होने से की गई पुलिस कार्यवाही। मामला थाना क्षेत्र खैरगढ़ के गॉव नगला कल्याण का है जंहा बर्थडे पार्टी चल रही थीं जिसमे परिवार के किसी सदस्य द्वारा तमंचे के साथ वीडियो बना रहा था

जो किसी तरह वायरल हो गई और मामला पुलिस तक पहुँच गया जिसमें एसएसपी अजय कुमार पांडेय द्वारा तुरंत एक्शन लिया गया और टीम गठित की गई जिसकी छानबीन शुरू करके मामले पर जानकारी की गई तो वह नगला कल्याण का निकला खैरगढ़ पुलिस द्वारा तुरंत उसको गिरफ्तार किया गया और उसके विरूद्ध आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसको जेल भेज दिया गया है और साथ ही एसएसपी ने फ़िरोज़ाबाद की जनता को बताया कि इस तरह के मामले जनता द्वारा न किये जायें और किया गया तो उसका परिणाम खुद झेलना पड़ेगा।

 

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *