Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 17 at 9.12.42 PM1

सवर्ण विकास पार्टी द्वारा आयोजित की गयी विचार गोष्ठी

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सवर्ण विकास पार्टी द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी (आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सवर्ण समाज की भूमिका )आज बार एसोसिएशन हाल सिविल कोर्ट गोरखपुर में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक एवं अवकाश प्राप्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि के रूप में कायस्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य श्री गोरख लाल श्रीवास्तव एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरिओम बख्शी उपस्थित थे विशेष अतिथि के रुप में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष श्री सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव उर्फ़ अनिल जी भी उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सवर्ण विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने की, संचालन राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी ने की कार्यक्रम में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि आगामी विधानसभा के चुनाव में सवर्ण समाज किसी भी हालत में आरक्षण समर्थक दल को वोट नहीं करेगा. जो भी आरक्षण विरोधी प्रत्याशी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे उनका समर्थन किया जाएगा इसी क्रम में यह फैसला हुआ कि 322 सदर विधानसभा गोरखपुर से सभी सवर्ण पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में सवर्ण विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव चुनाव मैदान में उतरेंगे, अजय शंकर श्रीवास्तव का समर्थन राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा, सवर्ण उत्थान समिति, सवर्ण सेवा संस्थान, सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद एवं सर्वजन सनातन पार्टी ने चुनाव में समर्थन की घोषणा की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर ओ. पी त्रिपाठी ने कहा कि आज देश में सवर्ण समाज को दबाया जा रहा है प्रतिभाओं का दमन हो रहा है हमारे बच्चे काबिल होते हुए भी दर-दर भटक रहे हैं लेकिन कोई भी पार्टी हमारी आवाज उठाने वाली नहीं है इस समय सभी राजनीतिक पार्टियों को भूलाकर आरक्षण विरोधियों को जिताने के लिए कार्य करना होगा उन्होंने आश्वासन दिया कि अजय के चुनाव में मैं और मेरा संगठन पूरीतरह से तन मन धन से लगेगा और अजय को चुनाव जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा , सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रभात दुबे ने कहा कि इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा के सभी सवर्ण समाज मिलकर सवर्ण विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव को विधानसभा में पहुंचाएंगे जिससे विधानसभा में आरक्षण के विरोध में आवाज गूजेगी, कायस्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोरख लाल श्रीवास्तव ने सभी लोगों से प्रार्थना की कि आज ही से अब सब लोगों को अजय जी को चुनाव जिताने के लिए तन मन धन से लग जाना होगा लोकनायक जयप्रकाश नारायण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरिओम बख्शी ने सभी सवर्णों को एकजुट होने की अपील की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने सरकारी कर्मचारियों के पुनः पेंशन बहाली के मुद्दे पर सवर्ण विकास पार्टी का समर्थन किया और हर तरह से सहयोग का वादा किया, विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष श्री सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव उपस्थित लोगों से अजय शंकर श्रीवास्तव के समर्थन की अपील की, अजय शंकर श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में समर्थन देने वाले सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि चुनाव को बहुत ही दमदारी के साथ लड़ेंगे और चुनाव जीतकर विधानसभा में आरक्षण और एससी एसटी एक्ट के मुद्दे को दमदारी से उठाएंगे जब तक आरक्षण और एससी एसटी एक्ट खत्म नहीं करा लेते तब तक 1 दिन भी चैन से नहीं बैठेंगे, सवर्ण समाज के मान सम्मान और प्रतिष्ठा की के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे जब भी किसी सवर्ण समाज का उत्पीड़न होगा सबसे पहले आवाज हमारी होगी इस बात का भरोसा दिलाया., कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में आरक्षण विरोधी प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जा रहा है इसी क्रम में मोर्चा के घटक सवर्ण विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव को चुनाव लड़ाया जा रहा है अजय जी को विधानसभा में पहुंचाकर आरक्षण और एससी एसटी एक्ट के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी अजय जी के चुनाव प्रचार में देश के विभिन्न राज्यों से आरक्षण विरोधी नेता चुनाव प्रचार को आएंगे जल्दी ही महत्वपूर्ण व्यक्तियों की बैठक कर एक चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगी जो चुनाव चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उठाएगी, कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉक्टर सुनील, राहुल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल त्रिपाठी, मणि धर दुबे, अजीज रिजवी, सुमन श्रीवास्तव, सजय श्रीवास्तव सुधाकर तिवारी, के एम पाठक, सूबेदार तिवारी आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ विनय. इंद्रजीत सिंह मुकेश श्रीवास्तव रविंद्र श्रीवास्तव अरुणकुमार पांडे, आलोक चित्रगुप्त, प्रिया श्रीवास्तव, प्रवीन पांडे, नीलम श्रीवास्तव, स्नेह लता, अब्दुल अजीज अनिल राय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *