Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 26 at 12.16.00 AM

एसबीआई ने एफपीओ पूर्वांचल पॉल्‍ट्री को 1.25 करोड़ का ऋण चेक सौंपा  

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर भारतीय स्‍टेट बैंक सदैव केन्‍द्र एवं राज्‍य सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं में बढ़-चढकर अपनी प्रतिभागिता करता है और इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को बड़ी संख्‍या में ऋण वितरित कर देश की तरक्‍की में अपना योगदान सुनिश्चित करता है।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के एक बड़े लक्ष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए एक लाख करोड़ रुपये का कृषि इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर बनाने के उद्देश्‍य से देश भर में दस हजार कृषक उत्‍पादक संगठन (एफपीओ) के गठन का लक्ष्‍य तय किया है । इसमें उत्‍तरप्रदेश में एक हजार एफपीओ गठन के अपने लक्ष्‍य की ओर अग्रसर है।

इसी क्रम में बैंक ने कृषक उत्‍पादक संगठन (एफपीओ) पूर्वांचल पॉल्‍ट्री उत्‍पादक कंपनी लिमिटेड को 1.25 करोड़ का ऋण स्‍वीकृत किया तथा रविवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्‍कृत केन्‍द्र में गोरखपुर नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्‍य ऋण गोष्‍ठी एवं ग्रामीण समृद्धि सम्‍मान समारोह में उत्‍तर प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी महाराज के कर कमलों द्वारा 1.25 करोड के ऋणराशि का चेक पूर्वांचल पॉल्‍ट्री उत्‍पादक कंपनी लिमिटेड के श्री इंन्‍द्रजीत कुशवाहा को सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में विकास हेतु बैंकों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में आयोजक बैंक नाबार्ड के मुख्‍य महाप्रबंधक डॉ दुष्‍यंत सिंह चौहान एवं अन्‍य बैंक के प्रतिनिधियों के अलावा भारतीय स्‍टेट बैंक की ओर से उप महाप्रबंधक संजीव कुमार और क्षेत्रीय प्रबंधक जितेन्‍द्र कुमार भी उपस्थ्ति रहे।

फोटो शीर्षक भारतीय स्‍टेट बैंक,गोरखपुर द्वारा स्‍वीकृत 1.25 करोड के ऋण का चेक पूर्वांचल पॉल्‍ट्री उत्‍पादक कंपनी लिमिटेड के इंन्‍द्रजीत कुशवाहा को सौंपते हुए माननीय मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एवं उनके साथ है एसबीआई के डीजीएम संजीव कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक जितेन्‍द्र कुमार भी उपस्थित थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *