Breaking News
7cc7fd63 4f19 439f 92b4 09077a894d28

सर्वेश्वरी समूह ने बाबा शिवाराम की समाधि कारो मे किया पौधरोपण गरीबो को बाटी गयी मच्छरदानिया

 

टीम आईबीएन न्यूज 7cc7fd63 4f19 439f 92b4 09077a894d28

वाराणसी:सर्वेश्वरी समूह के प्रधान कार्यालय पड़ाव वाराणसी के निर्देशन में सर्वेश्वरी समूह शाखा गाजीपुर द्वारा ग्राम कारो, बलिया जिले मे बाबा शिवाराम समाधि स्थल के पुनीत प्रांगण में आज जरूरतमंद लोगो के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया।

इस दौरान मौजूद लोगो को पर्यावरण के रक्षार्थ सैकडो फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।

बाबा शिवाराम विश्व विख्यात संत बाबा कीनाराम के वैष्णव गुरू थे। सदियो पुराने प्राचीन जर्जर हो चुके उक्त समाधि स्थल का जीर्णोद्वार श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद सम्भव रामजी के निर्देशन में हुआ। जिसमे लाखो रूपये खर्च कर समाधिस्थल को और सुन्दर बनाने का काम किया गया है।74967c81 6b16 4428 a979 a77848bcb748

इस पावन स्थल पर इस समूह के कार्यक्रम में एक लघु विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी।

जिसमे श्री सर्वेश्वरी समूह प्रबन्ध समिति के सदस्य डा0 बामदेव पाण्डेय, वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुमार, रेनूकूट शाखा के संतोष सिंह तथा ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबन्धक ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने अपने विचारों से उपस्थित जन समुदाय को समाज सेवा के प्रति जागरूक किया।

इस कार्यक्रम व इस अति प्राचीन ऐतिहासिक स्थल को बेहतर बनाने मे में समूह शाखा गाजीपुर के समाजसेवी युवा ब्यवसायी संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है जिसकी सराहना हो रही है ।7176dd43 8efa 4f0d ae44 172fdfaae913

कार्यक्रम में घनमान सिंह, संजीव सिंह, अरविन्द सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, अश्वनी सिंह, राकेश श्रीवास्तव, डा0 राम इकबाल वर्मा, राजेन्द्र सिंह, लल्लू सिंह तथा भैरव सिंह भी सक्रियता से उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *