Breaking News
6e535989 9bd7 494b 9a8f 74904a8b8eae

युवाओं को नशे से दूर रखते हैं खेल और कसरत:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट6e535989 9bd7 494b 9a8f 74904a8b8eae

फरीदाबाद:नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालने में खेलों का अहम योगदान रहता है और अधिकतर देखा जाता है कि जो युवा खेलों में भाग लेते हैं वह नशे से हमेशा दूर रहते हैं।

वर्तमान में युवक फिटनेस की तरफ काफी ध्यान दे रहे हैं और इसके लिए शहर हो या गांव हर जगह जिम का महत्वपूर्ण योगदान है। यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने गांव नेकपुर में जिम के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किया।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि जो युवा सुबह शाम आधे घंटे भी किसी तरह की कसरत या जिम में अभ्यास करते हैं अधिकतर वो नशे से दूर रहते हैं और उन्हें अच्छी तरह से नींद भी आ जाती है जबकि अधिकतर वह युवा नशे के करीब जाते हैं जो किसी तरह का अभ्यास नहीं करते या किसी खेल में भाग नहीं लेते।

उन्होंने कहा कि नेकपूर गांव में अमर पोसवाल ने जो जिम खोला है उसका आसपास के गांव के सैकड़ो युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर गांव में आधुनिक जिम खोले जाएंगे। इस मौके पर अमर पोसवाल ने कहा कि जिम के बाद यहां कबड्डी की अकैडमी भी जल्द खोली जाएगी और हमारा प्रयास रहेगा कि गांव से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकले।

इस अवसर पर जिला पार्षद हरेंद्र भड़ाना,चौधरी मेहरचंद,रविंद्र पहलवान,बलराज पोसवाल,महेश पोसवाल,मामचंद पोसवाल,विजेंद्र मावी,सीटू पंडित,रणधीर भड़ाना,श्यामवीर भड़ाना,विनोद भडाना सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *