Breaking News

लार: सास के ब्रह्मभोज को महिला चिकित्सक ने बनाया यादगार

सास के ब्रह्मभोज को महिला चिकित्सक ने बनाया यादगार
लार–  परम्पराओं और रूढ़ियों के निर्वहन के साथ ही एक महिला चिकित्सक ने अपनी सास के ब्रह्मभोज को यादगार बनाया। जब ब्रह्मभोज में परिवार के अन्य सदस्य ब्राहमणों को दान देने में जुटे थे उक्त महिला चिकित्सक ने घर से बाहर निकल कर अपने नदन, जेठानी व देवरानी के साथ सड़क के किनारे एक दर्जन पौध लगाकर अपनी सास के ब्रह्मभोज को यादगार बनाया।
लार के संजाव में शान्ति देवी पत्नी नगनारायण पाठक का निधन गत दिनों हो गया था। रविवार 22 जुलाई को उनका ब्रह्मभोज था। स्वर्गीय शान्ति देवी की पुत्र बधू डॉ सीमा पाठक पत्नी डॉ मनोज कुमार पाठक पीलीभीत में सिटी अस्पताल चलाती हैं। वे पर्यावरण में भी काफी रूचि रखतीं हैं।
ब्रह्मभोज में वे गॉव आयीं थी। उन्होंने घर की महिलाओं के सामने एक प्रस्ताव रखा। विचार हुआ कि ब्राह्मण भोज के अलावे पौधरोपण भी कराया जाय जिससे पर्यावरण के दिशा में एक सकारात्मक कदम उठे। डॉ सीमा पाठक ने घर की पर्दा नसीन औरतों को भी बाहर निकलवाया। सभी ने सड़क के किनारे एक दर्जन पौध रोपण कर एक मिसाल कायम किये। इस अवसर पर नगनारायण पाठक, विनोद, मनोज, पवन, नर्वदेश्वर पाण्डेय , वीरेंद्र पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, पूनम, मोहक पाठक, सानू, लोहा प्रसाद आदि उपस्थित रहे |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *