Breaking News

सलेमपुर/देवरिया :- जल निकासी की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना

Ibn news रिपोर्ट देवरिया

आज नगर पंचायत सलेमपुर जिला देवरिया के गांधी चौक पर जल जमाव से निजात दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना सुधाकर गुप्त की अध्यक्षता में दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए नेताओ ने कहा कि नगर के पिपरा नाजिर,परशुराम धाम,लोहिया नगर, सुगही,सलाहाबाद,धर्मपुर,हरैया आदि वार्डो में जल जमाव से स्थिति बिकट हो गई है और अधिकांश सड़के पानी मे डूबी हुई है जिसपर चलने में असुविधा हो रही है।जल जमाव के खिलाफ गत ६/७/२१ को गांधी चौक पर धरना देकर आगाह किया गया था लेकिन आज तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नही हुई।जब तक जल जमाव के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।


वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत सलेमपुर की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है और चार साल में भी बन नही सकी।शासन से जो धन मिल रहा है नगर पंचायत सलेमपुर को ,वह कैसे और कहा खर्च किया जा रहा है नगर की जनता जानना चाहती है।
पत्रक तहसीलदार को दिया गया और यह कहा गया कि यदि जल जमाव से निजात नही मिलती है तो आगे और उग्र प्रदर्शन किया जा सकता है।
धरना को सुधाकर गुप्त सहित गिरिजा शंकर पटेल,परमानंद प्रसाद,शिव सागर जायसवाल, संजय गुप्ता,सुशील भारती,शंकर,योगेंद्र,प्रह्लाद पटेल,नरेंद्र कुमार,चंद्रजीत यादव,बहादुर प्रसाद,नगीना मिश्र,केशव,ओम प्रकाश मिश्र ,रुदल आदि ने संबोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *