Breaking News

लोक कल्याण के लिये कटहरा शिव मंदिर में सदर विधायक ने किया रुद्राभिषेक

Ibn24×7news
महाराजगंज
आज सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवम् पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने कटहरा शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

IMG 20220730 WA0066मंदिर में विशेष पूजन अनुष्ठान तकरीबन दो घंटे तक चला। विधायक ने लोक समृद्धि, लोक कल्याण, लोक निरोग और विश्व शांति की कामना की। इस बाबत विधायक ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के मूल में विश्व बन्धुत्व व लोकमंगल निहित है। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया का लोक कल्याणकारी दर्शन सकल विश्व को भारतीय परम्परा की ही देन है। इसी लोकमंगल की कामना से आज महारूद्राभिषेक से जन-जन के सुखी व निरोगी जीवन की प्रार्थना परम पिता परमात्मा से की गई।

IMG 20220730 WA0071विधायक एवम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पावन श्रावणी पर्व पर भगवान शिव का महाभिषेक किया और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। रुद्राभिषेक में विधायक व उनकी पत्नी ने 11 लीटर दूध, 5 लीटर गंगा जल, दही, घी, शर्करा, मधु से भगवान शंकर के मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया।इस अवसर पर पुरोहित घनश्याम मणि , जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला मंत्री गौतम तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य,दिलीप शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, रणधीर सिंह, रवि गोयनका, राजीव शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, राम बेलास पटेल, संजीव शुक्ला, रमेश चंद पटेल,मनोज पटेल, सूर्यनाथ शर्मा, प्रधान कमलेश सिंह, प्रधान शैलेंद्र मधेशिया, रमेश सिंह ,अभय चौबे, नरेंद्र पटेल, अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, देवेंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, सच्चिदानंद त्रिपाठी, एडवोकेट किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, पवन सिंघानिया व सभासद श्याम नारायण यादव के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवम शुभचिंतक मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *