Breaking News

ग्रामीण अंचलों को नहीं मिल रही 18 घंटे बिजली

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

नेवरा की विद्युत आपूर्ति जर्जर तारो के सहारे

29/11/2021 मवई अयोध्या – सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश देकर कृषि उत्पादन व विद्युत पर आधारित कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देने का संकल्प तो व्यक्त कर दिया,किन्तु विद्युत आपूर्ति ग्रामीण अंचलों में जग जाहिर है,18 घंटे तो दूर 10 घंटे भी कम होंगे, विद्युत विभाग की अकर्मण्यता पूर्ण शेली से शासन की मंशा फली भूत नहीं हो पा रही हैं। फल स्वरूप खेतों को सिंचाई के लिए न तो पानी मिल पा रहा,और न ही बिजली पर आश्रित उद्योग चल पा रहे हैं।

 

प्रकाश की समस्या तो विकट हो जाती है। यह हालत है नेवरा से संबंध फीडर की,आपको बता दें कि नेवरा गांव में कई सालो से लगे जर्जर तारो को न ही बदला गया, जिससे आए दिन खतरा बना रहता है। कुछ तार तो ऐसे है जो कभी भी अपने आप गिर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबध में कई उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। एक तो 18 घंटे विद्युत आपूर्ति न मिल पाना,और उसके साथ ही जर्जर तारो के सहारे चल रही विद्युत आपूर्ति आए दिन खराब रहती हैं। इस संबंध में अधिकारियों से जब बात करनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सवाल यह उठता है जब आखिर इन जर्जर तारो के सहारे कब तक उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *