Breaking News
IMG 20220611 201408

RPIC के संचालक इंजीनियर नीरज तिवारी हुये सम्मानित

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सुपर थर्टी कोचिंग पटना के संस्थापक आंनद कुमार द्वारा आरपीआईसी स्कूल के प्रधानाचार्य ई. नीरज तिवारी को सम्मानित किया गया। सिसवा नगर पालिका परिषद और महराजगंज जिले में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में प्रतिवर्ष प्रदेश, मण्डल व जिले में स्थान प्राप्त करते हैं।

विद्यालय के विद्यार्थी पहले भी अनेकों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अभय कुशवाहा, नंदनी प्रजापति, प्रिंस विश्वकर्मा, शशांक जायसवाल, हिमांशु पाण्डेय, राज जायसवाल व अनेकों आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी सम्मानित हो चुके हैं।यही नहीं विद्यालय के कई विद्यार्थियों के नाम से उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क भी बनवाया है। विदित रहे आने वाले सितंबर माह में आनंद कुमार का आगमन सिसवा बाजार में होगा। आनंद कुमार को दुनिया की अनेकों बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटी में संवाद के लिए बुलाये जाने साथ ही साथ आनंद को विश्व स्तर के अनेकों शिक्षा से सम्बंधित सम्मान मिला हुआ है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *