Breaking News

शिक्षा व संस्कार से राष्ट्र का अभ्युदय सम्भव- चन्द्रकान्ता राजपुरोहित

 

ब्राह्मण प्रतिभा अधिकारी कर्मचारी गौरव स्नेह मिलन हेमन्तोत्सव-2021 का वैदिक मंत्रोच्चारण व गणेश गौरी व परशुराम के जयकारे साथ किया अभिनन्दन व प्रसाद चढ़ाकर किया स्तवन

मनीष दवे IBNNEWS

जालोर :– विप्र फाउंडेशन, जालोर तत्वावधान में जिलास्तरीय विप्र कर्मचारी- अधिकारी गौरव ब्राह्मण स्नेह मिलन महोत्सव 2021 मे436 विप्र प्रतिभाओ को आज जिला मुख्यालय पर विजय पैराडाइज सभागार परिसर में चन्द्र कांता राजपुरोहित राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र वाहिनी नई दिल्ली, के मुख्य अतिथि,धर्म नारायण जोशी मावली,उदयपुर व छ्गन सिंह राजपुरोहित विधायक आहोर की अध्यक्षता व नारायण सिंह राजपुरोहित प्रधान पञ्चायत समिति जालौर व धीरज दवे जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी तथा नवीन जोशी, प्रांत प्रभारी विप्र फाउंडेशन ,अनिल शर्मा विकास अधिकारी युनाइटेड इंडिया, चिरन्जीलाल दवे ,

IMG 20211221 WA0002 एडवोकेट सुरेंद्र दवे,महिपाल सिंह राजपुरोहित,दिनेश दवे जिला महा मंत्री की उपस्थिति मे तुलसा राम राज पुरोहित सांचोर बीड़ीओ व विशिष्ट आतिथ्य में ब्राह्मण गौरव कार्यक्रम जिला स्तरीय शुभारम्भ गणेश गौरी तुलसी,शालिग्राम को गंगाजल से अर्ध्य देकर शंखनाद व धूप दीप नैवेद्य चढ़ाकर विधिवत पूजन प्रधान आचार्य डॉ घनश्याम व्यास,भीनमाल के निर्देशन में मंत्रोच्चारण किया । चन्द्र कांता राजपुरोहित ने कहा की व्यक्ति के जीवन में उच्च संस्कार मय जीवन हेतु शिक्षा व संस्कार की महती आवश्यकता पर बल दिया l धर्म नारायण जोशी विधायक मावली,उदयपुर ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा गौरव सनेह मिलन समारोह सहित कोरोना काल में विविध प्रेरक कार्यों को सराहनीय बताया l तथा अनुपम कार्य यह हमारे लिए गौरव की बात की संस्थान द्वारा प्रेरकदायक कार्य किया गया। हम सभी को आवश्यक सहयोग देकर पवित्र कार्य को सम्पादित करने का आवाह्न किया। छ्गन सिंह राजपुरोहित प्रधान जालोर ने प्रकल्प की सराहना की। तुलसा राम राजपुरोहित बीड़ीओ सांचोर व नवीन जोशी ने बताया की समाज में शिक्षा व संस्कारों की समय मे महती आवश्यकता है। महिपाल सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष व अनिल शर्मा वरिष्ठ समाज सेवी ने कहा कि कोरोंना काल में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता प्रेरक कार्यों द्वारा बहु आयामी कार्यों से जन सामान्य लाभांवित हुए। दिनेश दवे जिला महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने स्वागत उद्बोधन शब्दमालिका से किया।अनिल शर्मा समाज सेवी ने सभी आंगतुको का आभार प्रकट किया। आगन्तुक अतिथियों ने संस्थान द्वारा सम्मान पत्र सम्मान स्वरूप भेंट किया तथा अतिथियों के हाथों उपस्थित जन प्रतिनिधियों व शहर व गाँवो से आएं विप्र बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कार्यक्रम में साँवला राम राजपुरोहित सांचोर को विप्र वाहिनी का जिला संयोजक मनोनीत किया गया l

IMG 20211221 WA0001

कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया । दण्डी स्वामी ब्रह्मा विष्णु महेश धाम कालन्द्री ने कहा कि हमारे धर्म और संस्कृति में इतना महत्त्व है, कि हमारे शास्त्र, पुराण और वेद में ब्राह्मण वर्ग के बखान किए बगैर नहीं रहते।इसी दौरान परिक्षीत पांडेय ने विधिध राष्ट्र भक्ति ओजस्वी कविता की प्रस्तुति दी गयी। तिर्थानंद बृहमचारी खंडा देवल महाराज ने उपस्थित आगन्तुक को शुभकामना प्रकट की गयी l समाज सेवी जोगाराम पुरोहित,प्रेमलता श्रीमाली, कनकराज, राजेन्द्र पुरोहित, सावलाराम, मुकेश जोशी, ताराचंद भारद्वाज,रणछोड़ पुरोहित,जगदीश वैष्णव,नरोतम त्रिवेदी,चिमनलाल, सन्तौष गोलाणा, छगनलाल बोहरा,रूपाराम पुरोहित,दरगाराम, संजय बोहरा,सावलमल पुरोहित,मफतलाल त्रिवेदी,महेश दवे, यज्ञदत, शुभम, अनिल दवे, पोकरमल दाधीच,हनुमानसिंह बिट्ठु, केके पुरोहित,हितेश ओझा,गोपालसिंह,राजेन्द्र दवे, केवलाराम पुरोहित हरिॐ, दिनेश पुरोहित,शेखर ओझा,रामलाल पुरोहित, मनीष दवे सहित कई भाई बहिन उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *