Breaking News

देवरिया – खुखुन्दू पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

थाना खुखुन्दू क्षेत्र के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भ्रमणशील रहते हुए मुसैला तिराहे पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी कि दो मोटर साईकिल क्रमशः बजाज पल्सर वाहन संख्या UP52AP5323 एवं हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस वाहन संख्या UP57K4184 को रोककर नाम पता पूछने पर चालको ने अपना नाम पता क्रमशः01. रूदल कुशवाहा पुत्र सत्यनाराण कुशवाहा सा0 सुरहा थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया 02.सुधाकर उर्फ कुन्दन कुशवाहा सा0 स्व0 रामछबीला सा0 पकड़ी लाला थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बताया । वाहनो से सम्बन्धित कागजात मागने पर नही दिखा पाये कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो लोग बजाज पल्सर मोटर साईकिल को दिनांक 12.12.2021 को ग्राम सझवार से तथा हीरो होण्डा सुपर स्पेलण्डर प्लस UP57K4184 को ग्राम खिरसर से चोरी किये थे । साहब हम लोग अन्य जनपदो में भी चोरी करते है । वर्ष 2020 मे जनपद बरेली मे एक मोटर साईकिल चोरी किये थे जो रूदल कुशवाहा उपरोक्त के घर पर छिपा कर रखा है । अभियुक्तगणो की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा रूदल कुशवाहा उपरोक्त के घर से मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस UP25BW5130 बरामद किया गया । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिलो को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना खुखुन्दू पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2018 धारा 379 भा0द0सं0 व मु0अ0सं0 190/2021 धारा 379 भादवि0 तथा जनपद बरेली के थाना सहमतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1044/2020 धारा 379 भादवि0 का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण

  1. रूदल कुशवाहा पुत्र सत्यनाराण कुशवाहा सा0 सुरहा थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
    02.सुधाकर उर्फ कुन्दन कुशवाहा पुत्र स्व0 रामछबीला सा0 पकड़ी लाला थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

बरामदगी का विवरण

  1. एक अदद मोटरसाइकिल बजाज पल्सर UP52AP5323
  2. हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस UP57K4184
  3. हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस UP25BW5130

गिरफ्तार करने वाली टीमः
01.उ0नि0 अखिलेश कुमार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।
02.उ0नि0 अंजनी कुमार यादव थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।
03.का0 कमलेश चौहान थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।
04.का0 सुशील मिश्र थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।
05.का0 रंजीत यादव थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *