Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

 

टेक्निकल टीम को निर्माण कार्यों/परियोजनाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण कर रिपोर्ट दिए जाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

निर्धारित समयवधि के भीतर निर्माण कार्यों/परियोजनाओं को पूर्ण करते हुए करे हैंडओवर

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला Ibn News Balrampur

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्माण कार्य/ परियोजना में तेजी लाते हुए प्राप्त बजट के सापेक्ष भौतिक प्रगति किए जाने का निर्देश दिया। बजट के उपभोग के बाद उपभोग प्रमाण पत्र शासन में समय से भेजे जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्यों/परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया। निर्माण कार्यों/ परियोजनाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण टेक्निकल टीम से कराते हुए रिपोर्ट सौपे जाने का निर्देश डीएसटीओ को दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन निर्माण कार्यों/परियोजनाओं में शत-प्रतिशत बजट प्राप्त हो गया है सभी कारदायी संस्थाएं कार्य पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को परियोजना का हैंड ओवर कर दें।जिन नई परियोजनाओं में बजट प्राप्त हो गया है ऐसे कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए जाने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, सहायक कलेक्टर नेहा बंधु, डीएसटीओ संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर डीएसटीओ विनय कुमार तथा कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी/अभियंता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *