Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 11 at 12.35.55 PM

सात समंदर पार भी देखी जा रही रूदौली की रामलीला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/10/2021 मवई अयोध्या – रामलीला समिति, ख़्वाजाहाल रूदौली के रंगमंच में चल रही रामलीला के अंतरार्ष्ट्रीय दर्शक भी हैं। भारत के साथ साथ समुंदर पर बैठे रामलीला के प्रेमी भी मंचन का आनंद उठा रहे हैं। दुबई में रह रही अनामिका पाठक अपने बच्चों और अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रामलीला का आंनद उठा रही है। वहीं हरियाणा के भिवानी में रह रही रूदौली की बेटी अल्पना शर्मा लाइव रामलीला का आनंद ले रही हैं।

दरअसल श्री रामलीला समिति के प्रसारण के अत्याधुनिक माध्यमों के प्रयोग को अपनाया है। मंचन को फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से लाइव दिखाया जा रहा है जिसे हज़ारों की संख्या दूर दराज के दर्शक इनका आंनद उठा रहे। मंचन से जुड़ी आई टी सेल की टीम के राजेश बंसल, सुशील गुप्ता यश बंसल और शोभित अग्रवाल ने बताया कि रूदौली में न होकर रामलीला को देखने वालों की भावना का सम्मान हम सभी के मन है और यह वंयवस्था ऐसे ही रामलीला प्रेमियों को ध्यान में रखकर की गई।दूरी रामलीला के अवलोकन में बाधा न बने इसलिए तकनीकी संचार माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा जिसका उत्साहजनक परिणाम आ रहा है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *