संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
अयोध्या की रामलीला में श्रीराम का रोल निभाने वाले अभिनेता जा पहुंचे राम लाला का दर्शन करने
11/10/2021 मवई अयोध्या – रामनगरी अयोध्या स्थित सरयू तट के लक्ष्मण किला मंदिर में बाॅलीवुड के सितारों से सज्जित रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले राहुल बुच्चर ने श्रीराम की ही वेशभूषा में रविवार को अपराह्न रामलला का दर्शन किया। इस दौरान वे मीडिया से भी मुखातिब हुए।
उन्होंने स्वयं को इंगित करते हुए बताया कि मंच के राम आज भगवान श्रीराम का दर्शन करने और उनसे किरदार जीवंत करने का आशीर्वाद लेने आए हैं। राहुल बुच्चर रविवार को भगवान श्रीराम के ही वेशभूषा में रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर बेहद खुश हुए। राहुल बुच्चर ने ने श्रीराम की भूमिका के लिए स्वयं का प्रयास भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, यह सेल्फलेस अभिनय है। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन से हमारा उद्देश्य जन-जन को श्रीराम के आदर्श से जोड़ना है और हम इसमें सफल भी हो रहे हैं। इस मौके पर रामलीला में जनक की भूमिका अदा कर रहे राकेश बेदी ने भी रामलला का दर्शन किया।