Breaking News

असम चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जोर लगा रहे है राजकुमार

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

मनेन्द्रगढ़। असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए जिले के युवा नेता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ राजकुमार केशरवानी बीते 1 माह से असम में रहकर विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मेहनत कर रहे है। बूथ लेवल से लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क कर, नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे है। राजकुमार केशरवानी को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा असम विधानसभा चुनाव के लिए डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर बनाया गया है।

राजकुमार केशरवानी यहां 1 महीने से रहकर प्रचार का जिम्मा सम्भाल रहे है। राजकुमार केशरवानी को असम विधानसभा चुनाव के 4 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गयी है। राजकुमार केशरवानी का दावा है कि असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ने असम के लोगो के साथ जो धोखा किया है उसका जवाब असम की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर देगी।

 

प्रियंका गांधी से मिले
गौरतलब है कि राजकुमार केशरवानी असम में कांग्रेस की आमसभाओं का जिम्मा संभाल रहे है। इस दौरान राजकुमार केशरवानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इसके अलावा राहुल गांधी से भी मुलाकात कर असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्थिति से अवगत करा चुके है। राजकुमार केशरवानी के कार्यो को देखते हुए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहन प्रकाश ने राजकुमार केशरवानी का असमिया गमछा भेंट कर उनके कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *