Breaking News

होली व शब्बे बारात में न डालें नई परंपरा, रखें सौहार्द

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी -होली शबे बारात एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी मे शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अश्विवनी कुमार ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों पर कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी कीमत पर नही बख्शा जाएगा। इसलिए सभी त्योहारों को मिलजुलकर भाईचारा के साथ मनाएं।

अगर किसी को कोई परेशानी आती है तब शीघ्र पुलिस को अवगत कराएं, जिससे की समस्या का समाधान किया जा सके। चौकी इंचार्ज दुष्यंत गोस्वामी ने कहा चुनाव करीब आ चुके हैं चुनाव में गड़बड़ी करने वाले एवं मतदाताओं को शराब परोसने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। त्योहारों पर ऐसी कोई भी परंपरा नही डाली जाए जिससे की प्रशासन को सख्ती करनी पड़े। इस अवसर पर ओमप्रकाश आविद, सलीम, अनिल सिंह, आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, गुड्डू, मोहम्मद फहीम, डॉ हरदेव गंगवार, अमान अंसारी, प्रेमपाल गंगवार, मयंक गंगवार,, कपिल यादव सहित व्यापारी व कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *