Breaking News

उ०प्र० राज्य सेतु निगम में 04 वर्षो के पश्चात् अभियन्ताओं की हुई पदोन्नतियों

ibn news teem

28.06.2023. लखनऊ

श्री अजय चौहान, अध्यक्ष उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि0 की अध्यक्षता में आज यहां उत्तर प्रदेश सेतु निगम मुख्यालय के सभागार में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें परियोजना प्रबंधक (सिविल) से मुख्य परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 04 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) से परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर उप परियोजना प्रबंधक (यांत्रिक) से प्रबंधक (संयंत्र) के 03 पदों पर तथा सहायक अभियन्ता (सिविल) से उप परियोजना प्रबंधक (सिविल) के 09 पदों पर पदोन्नतियों की गयीं।
विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में श्री अभिषेक सिंह, विशेष सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग, श्री राजीव कुमार मुख्य अभियन्ता लो०नि०वि०, श्री राकेश सिंह प्रबंध निदेशक, श्री श्याम मोहन गर्ग संयुक्त प्रबंध निदेशक (यां०), श्री राजनाथ गुप्ता अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० एवं श्री सुनील कान्त अधीक्षण अभियन्ता, लो०नि०वि० उपस्थित हुए।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को किया गया सम्मानित

  मीरजापुर। जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा सर्वाधिक अंक हासिल कर जनपद स्थान …