Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के दिशा निर्देशन में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है पुलिस

IBN NEWS

गोरखपुर। होली एवं शबे बरात पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशानुसार थाना तिवारीपुर के थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना तिवारीपुर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ जुलूस वाले मार्ग का निरीक्षण किया तथा घासी कटरा स्थित कर्बला की दीवार की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन भी किया।
पैदल मार्च कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि हमेशा से सभी पर्वों को लेकर संभ्रांत नागरिकों और प्रशासन के सहयोग से सारे पर्व सकुशल संपन्न कराए जाते हैं ,जो अपने आप में एक अनुकरणीय है।
इस मौके पर एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई राहुल दुबे, एसआई पुष्पेंद्र द्विवेदी, एसआई विनोद कुमार, एसआई दिनेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, आनंद चौधरी, योगेश, वरिष्ठ समाजसेवी जिला शांति सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन डॉ .सुधाकर पांडेय, , वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, अनीस अहमद एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी सैयद इरशाद अहमद, गोपाल गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी शकील शाही, बदरुल हक, दिलशाद अहमद, विश्वास श्रीवास्तव चंदन, गजेंद्र मणि त्रिपाठी एवं दुर्गेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *