Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 29 at 7.39.06 PM1

गोरखनाथ थाने पर पुलिस चौपाल सीओ एलआइयू जनता से कर रहे है संवाद

पुलिस और जनता के बीच के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी की पहल–

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर//एसएसपी डॉ विपिन टांडा के निर्देश पर हर बुधवार को पुलिस चौपाल का आयोजन थानो पर किया जाना सुनिश्चित किया गया है उसी क्रम में गोरखनाथ थाना पर क्षेत्राधिकारी एलआइयू अभिषेक कुमार राहुल की अध्यक्षता में पुलिस चौपाल का आयोजन शुरू किया गया पुलिस चौपाल का मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस और पब्लिक के बीच के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए अब हर सप्ताह में बुधवार को पुलिस अफसर थाने में चौपाल लगाएंगे और वहीं पर रात में रुकेंगे भी इसकी क्रम में गोरखनाथ थाने पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया है जिसमे थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे एसएसपी डॉ विपिन टांडा का मानना है कि पुलिस चौपाल से न सिर्फ आम पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा, बल्कि थानों की कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा पुलिस अधिकारी थानों पर शाम 5 बजे से अगले दिन सुबह तक थाने पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारी वहां के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद करेंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान पुलिस अधिकारी संबंधित थाने का निरीक्षण और इलाके का भ्रमण करने के साथ ही थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम भी उठाएंगे। इस पहल के तहत इलाके की महिलाओं व थाने की महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है खबर लिखे जाने तक गोरखनाथ थाने पर अभी तक कुल 6 मामले सामने आए जो भूमि विवाद से सम्बंधित थे मामलो के समाधान के लिए दिशानिर्देश दिए जा रहे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *