रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
फतेहगंज पश्चिमी-एक साल पहले गायब किशोरी को एस आई नरेन्द्र सिंह ने एक महीने पहले बरामद किया था। आज उसे ले जाने बाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार एक साल पहले थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में अपनी नानी के यहां आई किशोरी को अब्दुल्लापुर गांव निवासी विनोद किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पिता की तहरीर के आधार पर लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तब से लड़का लड़की दोनों फरार थे। लड़की को एक महीने पहले बरामद कर लिया था। पुलिस को आरोपी की तलाश जारी थी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिंह व एस आई नरेंद्र सिंह ने विनोद पुत्र वुद्धपाल निवासी अब्दुल्लापुर थाना नगर को हाइवे के सूरज ढाबे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर दूसरी तरफ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अनिल कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बल्लिया को मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे के धनेटा फाटक से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।