Breaking News
IMG 20220926 174311

पुलिस ने चोर को सामान सहित किया गिरफ्तार

Ibn24×7news

महराजगंज

जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग निवासिनी गीता देवी पत्नी संजय निषाद द्वारा अपना मोबाइल,टार्च व साइकिल चोरी करने के सम्बन्ध में पनियरा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया।

जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मु0 अ0 सं0 229/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन बज्र के तहत उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पनियरा द्वारा टीम गठित की गयी थी। इस गठित टीम ने  दिनांक 26.09.2022 को समय करीब 12.10 बजे ग्राम बभनौली चौराहा से अभियुक्त धर्मनाथ पुत्र स्व दशरथ चौधरी ( 27) वर्ष निवासी बभनौली बुजुर्ग देउवा टोला थाना पनियरा,जनपद महराजगंज तथा रूदल निषाद पुत्र अशर्फी निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी बभनौली बुजुर्ग थाना पनियरा , जनपद महराजगंज को मय चोरी किये गये 05 अदद मोबाइल फोन,01 अदद टार्च, 01 अदद चार्जर,01 अदद डाटा केबिल व 01 अदद हरकुलिस साइकिल के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया। इस गिरफ्तारी के दौरान गठित टीम में उ0 नि0 रोहित सिंह मय हमराह हे0 का0 मो०यासिन,का0 संजीव कुशवाहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज शामिल रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *