Breaking News

सन रोज संस्थान के 30वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। लगन, परिश्रम और जुनून कार्य की सफलता की पूंजी है। संगठन को संचालित करने के लिए यह जरूरी है कि किए गए कार्य कितनी इमानदारी से किया गया है, सन रोज संस्थान के विगत कार्यों से यह स्पष्टीकरण है। संस्थान ने अभी तक कला, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में लगातार कार्यों को करती रही है और आगे भी करेगी, मुझे यह पूर्ण विश्वास है। आज के अवसर पर संस्था के संस्थापक विवेक अस्थाना को और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।
‌उक्त बातें सन रोज संस्थान के 30वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि 30वें स्थापना दिवस पर संस्था के सहयोगियों को गर्व सम्मान से सम्मानित करना एक बेहतरीन कार्य की शुरुआत है। विशिष्ट अतिथि दूरदर्शन केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. ब्रजेंद्र नारायण ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी कार्य को किया जा सकता है, सन रोज संस्थान विगत 30 वर्षों से जनहित, समाजहित और कला के क्षेत्र में लगातार कार्यों करता रहा है। चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि संस्था के विगत कार्य ही उसकी प्रामाणिकता दर्शाता है। उन्होंने आयोजकों और सम्मानित होने वाले लोगों को बधाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात भजन नृत्य एवं गीत स्मृति पाण्डेय, और पूनीत श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों एवं संस्थान के सदस्यों ने मिलकर 30वें स्थापना दिवस पर केक काटा। संस्था के नाट्य विभाग द्वारा आगामी कार्यक्रम “लोकनायक तुलसीदास” नाट्य स्क्रिप्ट का पूजन मुख्यअतिथि एवं नाटक से जुड़े कलाकारों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि संस्था को संचालित करने के लिए उसकी रीढ़ की हड्डी उसके सदस्य और सहयोगी होते हैं। 30वें स्थापना दिवस पर गर्व सम्मान की शुरुआत की गई है और आगे भी जारी रहेगी। 30वें स्थापना दिवस पर संस्था के प्रगति एवं उत्थान में सहयोग व योगदान के लिए संस्थान द्वारा विजय खेमका, निदेशक शाहाब तारिक, सचिव उमेश चंद, सदस्य देश दीपक, मो0 इरफानुल्लाह मुगल को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर “गर्व सम्मान 2022” से सम्मानित तथा अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आमंत्रित अतिथियों को भी अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था की प्रमुख निहारिका अस्थाना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना, संरक्षक विजय खेमका, प्रमुख निहारिका अस्थाना, निदेशक शाहाब तारिक, सचिव उमेश चंद, सदस्य देश दीपक, वरिष्ठ कलाकार राजेश श्रीवास्तव, मो० इरफान मुगल, विनोद चंद्रेश, डा. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. अमर चंद श्रीवास्तव, डॉ. अमरनाथ श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तवा, जयंत चौधरी, शिखा पांडेय, देव अस्थाना, लीला श्रीवास्तवा, जफर खान, अनुराग खेमका, अंकित श्रीवास्तव, अनीश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *