Ibn24×7news
सिंदुरिया महराजगंज
आज दिनांक 08.04.22 को थाना सिन्दुरिया के उ0नि0 रमेशचन्द्र वरुण मय हमराह उ0नि0 श्री रामबहादुर, हे0का0 रामअशीष प्रसाद, हे0का0 रफीक अहमद, का0 शिवकुमार गिरि देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन/संदिग्ध व्यक्ति से मिठौरा पावर हाऊस के पास से मुखबिर खास की सुचना पर अभियुक्त रउफ अंसारी पुत्र पुजारी अंसारी निवासी चौमुखा थाना घुघली जनपद महराजगंज के पास से 01 अदद चोरी की मो0सा0 बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि चोरी की गयी मोटसाईकिल को वह मेडिकल कालेज गोरखपुर से चुराकर नेपाल बेचने के लिए ले जा रहा था । अभियुक्त की निशानदेही पर एक एच.एफ डीलक्स मोटरसाईकिल भागाटार मंदिर के पीछे से भी बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना सिन्दुरिया पर मु0अ0सं0 28/22 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रमेशचन्द्र वरुण थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,उ0नि0 श्री रामबहादुर ठाकुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,हे0का0 रामअशीष प्रसाद थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,हे0का0 रफीक अहमद थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज,का0 शिवकुमार गिरि थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज शामिल रहे।