Breaking News

पिलर्स पब्लिक स्कूल ने आयोजित किया मिनी मैराथन बालक वर्ग में “साहिल शेख” और बालिका वर्ग में “कस्तूरी सिंह” रहीं प्रथम

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सिविल लाइन्स रोड पर स्थित पिलर्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस तथा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पिलर्स पब्लिक स्कूल के सिविल लाइन और सिक्टोर ब्रांच के 150 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के निर्देशक आर. पी. शाही ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया तथा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही भावकों को हरी झण्डी दिखा कर दौड़ प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की। प्रतिभागियों ने विद्यालय के मुख्य गेट से दौड़ को प्रारम्भ किया ये यूनिवर्सिटी मुख्य गेट होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहा सहारा प्रेस पहुंचे वहाँ से सिटी मॉल चौक होकर विद्यालय के मुख्य गेट पर पुन: पहुंचे जहाँ प्रतियोगिता समाप्त हुई। विद्यालय ने विभिन्न स्थानों पर पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था की थी इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग से विद्यालय के साहिल शेख कक्षा XI प्रथम, नित्यानंद XII द्वितीय, श्रीषज शुक्ल XI तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार में अथर्व सिंह कक्षा IX सिक्टौर ब्रांच तथा अर्जन पति त्रिपाठी कक्षा X का स्थान रहा। बालिका वर्ग में कस्तूरी सिंह कक्षा XI प्रथम, आस्था श्रीवास्तव कक्षा XI द्वितीय, शानवी राय कक्षा IX तृतीय रही। सांत्वना के क्रम में विजय लक्ष्मी सिंह XII और जान्हवी त्रिपाठी रहीं। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के इवेंट मैनेजर अजय कश्यप तथा खेलकूद प्रभारी पवन कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। विद्यालय के निर्देशक द्वारा विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्मृतचिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए निर्देशक आर. पी. शाही द्वारा ध्यानचंद के जीवन पर प्रेरणा प्रद तथ्यों को बताया गया उन्होंने कहा की अगले वर्ष इस दिवस पर एक हॉकी प्रतियोटिगा का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान ध्यापिका उषा बरतरिया ने यातायात विभाग के उन सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *