Breaking News
IMG 20220829 161943

सड़क गड्ढे में तब्दील , राहगीर परेशान

Ibn24×7news
महराजगंज
यूं तो समाचार पत्रों एवं पोर्टल पर ऐसी खबरे सुर्खियां बटोरती है लेकिन संबंधित अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों को कोई परवाह नही होता है । शायद इसका कारण उनके पास अच्छी चार पहिया वाहन का होना है। परेशानी तो आम इंसानों को होती है जो पैदल, साइकिल और मोटर साइकिल से चलते है। ये समस्या महराजगंज जनपद धानी ब्लाक के बंगला चौराहा से भठिया बाजार तक जाने वाली सड़क की है। सड़क घमडीचक से निकलने के बाद भठीया पुल तक की है जो पूरी तरह से जगह- जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है ।

बरसात होने पर जगह – जगह पानी भर जाता है जिससे विद्यालय आने वाले बच्चों व राहगीरो सभी को आने जाने पर काफी समस्या होती है ।वैसे तो कागजों में विकास होता है लेकिन जमीनी हकीकत में तो कुछ और ही दिखता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए जिससे लोगो को इस परेशानी से निजात मिल सके । अब देखना यह है कि संबंधित जनप्रतिनिधि, एवम अधिकारी इसका निवारण करते है या मूकबधिर बने रहते है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *