Breaking News
IMG 20220829 163649

नारायणी नहर के टूटने से लोग हुये भयभीत ,सूचना के बाद भी नाकाम साबित हुआ विभाग, भीड़ के हो-हल्ला के बाद बंद किया गया रास्ता

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठी भार थाना क्षेत्र के बरवा डिगंबर और गोपाला पुल के बीच गंडक नहर लगभग 30 मीटर टूट जाने से आसपास के किसान का हाल बेहाल हो गया है।

मौके की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की लंबी हुजूम दिखाई देने लगी ।मिली जानकारी के मुताबिक गंडक नहर टूटी हुई थी उसी बीच कोठीभार थाना क्षेत्र के सोफड़ा निवासी जयप्रकाश गोरखपुर से ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहे थे कि उसी नहर में जाकर गिर पड़े तथा मोटरसाइकिल तेज धारा में बह गयी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक बाहर निकाली गयी।यह बात जंगल में लगीआग की तरह फैली और देखते ही देखते आमजन की भीड़ इकट्ठा हो गई ।

IMG 20220829 163649फिर इसकी सूचना विभाग को दी गई लेकिन कोई कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सका । ग्रामीणों के हो-हल्ला के बाद नहर की पटरी को बंद कर दिया गया ।समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर जिले का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंच सका जिससे आसपास के किसानों और आमजन में काफी रोष व्याप्त है। रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *