Breaking News

श्री मुकुट धारी लाल श्रीवास्तव द्वारा रचित पुस्तक ‘भारतीय साहित्य चिंतन’ एवं ‘भारतीय तीर्थ दर्शन’ का विमोचन

IMG 20220829 WA0058

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर/वाराणसी। श्री मुकुट धारी लाल श्रीवास्तव द्वारा रचित पुस्तक ‘भारतीय साहित्य चिंतन’ एवं ‘भारतीय तीर्थ दर्शन’ का विमोचन दिनांक : 28/08/2022 दिन रविवार को पराड़कर भवन, मैदागिन, वाराणसी में शायं 04:00 से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रविन्द्र जयसवाल, मंत्री स्वतंत्रत प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार, वाशिष्ट अतिथि श्री महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी क्षेत्र ,भाजपा, कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित हरिराम द्विवेदी, प्रख्यात कवि एवं सेवानिवृत्त आकाशवाणी दूरदर्शन वाराणसी रहे।

IMG 20220829 WA0059

श्री मुकुट धारी लाल श्रीवास्तव द्वारा रचित दोनों पुस्तकें भारतीय साहित्य चिंतन और भारतीय तीर्थ दर्शन दोनों अभ्यास और जीवन दर्शन से परिपूर्ण है। समारोह में दूरदराज से मनीषियों व कवियों ने शिरकत की। मीरजापुर, गोरखपुर, प्रयागराज, चन्दौली, जौनपुर व प्रदेश के कोने – कोने से आए कवियों ने काव्य पाठ करके समा बांध दिया। कवि सम्मेलन का सफल संचालन आ0. राजीव रंजन मिश्र जी ने किया। आ0. सुमति श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना करके कार्यक्रम का आगाज़ किया। आ0. अरुण कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर, आ0. अरविंद उपाध्याय, आ0. अनिल कुमार राजभर जौनपुर, आ0. गिरीश पाण्डेय, आ0. विनोद कुमार शर्मा, आ0. पन्ना लाल पाठक, आ0. सुमति श्रीवास्तव, आ0. संगीता श्रीवास्तव, आ. आलोक कुमार यादव, आ0. सतीश श्रीवास्तव, आ. प्रदीप श्रीवास्तव, आ0. मनोज द्विवेदी, आ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, आ. प्रमोद कुमार सिंह आदि कवियों ने काव्य पाठ करके समा बांध दिया।

और अंत में विशिष्ट अतिथि श्री महेश चंद श्रीवास्तव द्वारा उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उन्होंने मुकुट धारी लाल श्रीवास्तव जी को शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *