Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 6.24.51 PM

पानी न आने से लोग हुए परेशान

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एक तरफ तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पानी किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। सारन स्कूल रोड़,जवाहर कॉलोनी पर्वतीय कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी और भी आसपास की गलियों में पानी नहीं आने से लोग बहुत परेशान हैं। लोगों का कहना है वह पानी की दिक्कत से बहुत परेशान है,रात की नींद भी उड़ गई है रात भर मोटर चेक करते हैं,लेकिन पानी का कुछ पता नहीं। करीब तीन-चार दिन से पानी नहीं आ रहा है,जिसके कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

घरेलू कार्य करने में भी बहुत दिक्कत होती है l कई जगह नगर निगम और एफएमडीए का आपस में तालमेल न होने से परेशानी और बढ़ती जा रही है। रेनीवेल से बूस्टर तक पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी एफएमडीए के पास है और आगे बूस्टर से घरों तक पानी आपूर्ति करने का संचालन नगर निगम के पास है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 7 के विधायक नीरज शर्मा के पास भी गए थे,लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं आया है। तो वहीं बबीता ने बताया कि हमारी गली में दो-तीन दिन से पानी की बहुत दिक्कत हो रही है,इसकी शिकायत हमने बुस्टर सेंटर में दर्ज भी करवाई है,अब ना जाने पानी कब आएगा। तो वहीं दूसरी तरफ सिमरन कौर ने कहा कि पानी ना आने से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,पता नहीं चल पा रहा है कि पानी की आपूर्ति कब तक होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *