Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 6.29.27 PM

शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना अवसर पर पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-86 में ओमेक्स हाइट्स के पास साईं विहार मे 500 गज जगह पर शीतला माता मंदिर समिति द्वारा नवनिर्मित मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। जहां कुछ समय बाद एक भव्य मंदिर का निर्माण पुरा हो जायेगा और यहां मंदिर के बनने से ग्रेटर फरीदाबाद के साईं विहार के लोगों की एक मन्नत पूर्ण हो गयी हैं जिसकी लोग काफी समय से मांग कर रहे थे।

इस मौके पर शीतला माता मंदिर मे आज रामनवमी के दिन माता शीतला की मूर्ति स्थापना के अवसर पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का ग्रेटर फरीदाबाद में साईं विहार के लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया ओर कहा की साई विहार के लोगों के साथ साथ आस पास की सोसायटी के लोगों को भी मंदिर बनने से लाभ होगा ओर यहाँ सभी लोग मंदिर में पूजा अर्चना कर पाएंगे। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने साईं विहार के निवासियों को मंदिर बनाये जाने के शुभ अवसर पर राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा की माता शीतला अपने भक्तो पर हमेशा ही कृपा बनाये रखती है ओर वो प्रार्थना करते है की सभी क्षेत्र ओर प्रदेशवासियों पर भी अपनी कृपा बनाये रखे ।

इस मौके पर नरेश नंबरदार पार्षद वार्ड नंबर 28 नगर निगम,मंदिर संस्था के प्रधान प्रवीण भाटी,वेद प्रकाश,जय भगवान भारद्वाज, केपी ठाकुर,राजेंद्र सिंह,मिट्ठू सिंह,अमित सिंह,टीकाराम, विजयपाल सब इंस्पेक्टर,अशोक अरोड़ा सेक्टर 17 व अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *