Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 6.18.21 PM

रामनवमी के पर्व पर मंदिरों में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:चैत्र मास में शुक्ल पक्ष में नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। उसी दिन से आज तक सनातन धर्म के सभी लोग आज तक भगवान श्री राम का जन्मदिन हर्ष और उल्लास से मनाते आ रहे हैं। इस दिन शहर के हर मंदिर में राम चरित्र मानस का पाठ किया जाता है,भंडारे होते हैं और अनेक-अनेक स्थानों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है।और मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।

इस दिन ऐसा माना जाता है जो व्यक्ति शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करता है उसे सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।ऐसे में एनआईटी नं-1 स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी मात्रा में देखने को मिली सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता रानी का आशीर्वाद ग्रहण किया और भक्ति की।

शनिवार यानी अष्टमी को मंदिर में माता का जगराता रखा गया जो सुबह 4:30 बजे तक चला। राम नवमी की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई और फिर विशाल भंडारा मंदिर में आयोजित कराया गया। इस मौके पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में आने वाले सभी भक्त जनों का स्वागत किया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260908 WA0005

देवरिया – हत्या के प्रयास के प्रकरण में वाछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना लार

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *