Breaking News
IMG 20220320 185015 1

कोटेदारों द्वारा की जा रही बेईमानी से जनता त्रस्त व लाचार

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शीशगढ़ पोस्ट डगरपुर का यह विचित्र मामला आया है जहां पर कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को गिलास से नाप- नाप कर गेहूं और तेल वितरित किया जा रहा है।

विदित रहे कि जहाँ एक तरफ भारत सरकार गरीबों तक अपने कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना चाहती है मगर आला अफसरों द्वारा इन कोटेदारों पर कोई भी कार्यवाही ना करने की वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है और दिन प्रतिदिन यह घपले बाजी और बेईमानी पर आमदा होते जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ।ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार राशन में कटौती कर हमें गुमराह कर रहा है। कुछ इसी तरह के मामले को लेकर सिसवा बाजार व निचलौल क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों ने नाम न छापने पर बताया कि इस तरह का घोटाला सिसवा ,निचलौल व आसपास के क्षेत्रों में भी हो रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहा है ।कोटेदार जनता को मूर्ख समझ कर बताते हैं कि एक यूनिट पर चार किलो ही राशन मिल रहा है, अगर कार्ड साल भर पुराना हो जाएगा तो पूरा राशन मिलेगा जबकि इस तरह का ऐसा कोई नियम नहीं है । कुछ कोटेदारों के द्वारा चने के पैकेट में से थोड़ा फाड़ कर 250 से 300 ग्राम चना निकाल लिया जाता है। जब कोई पूछता है तो वे तुरंत जवाब देते हैं फट गया होगा । क्या यह समझ से परे है कि एक साथ तमाम पैकेट कैसे फिक्स जगह पर फट सकते हैं? अब देखना यह है कि ऐसे भ्रष्ट कोटेदारो पर जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते हैं? और सरकार की योजनाओं को जनता तक कैसे मानक के अनुसार पहुंचाते हैं? या फिर पिछले कुछ अन्य मामलों की तरह इस तरह के घोटालो को भी भ्रष्टाचार की इबारत में बंद कर दिया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *