Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 16 at 2.56.42 PM

लापरवाही से लोग चौथी लहर को दे रहे निमंत्रण

 

रिपोर्ट खुशी वत्स की फरीदाबाद

फरीदाबाद:एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है,इसके बावजूद लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे हैं। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या बढ़ गई है और ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ थोड़ा गिरा है।इस कारण पिछले एक सप्ताह में फरीदाबाद में कोविड के एक्टिव केस की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। एनसीआर के स्कूलों में कोरोना के मामले आने के बावजूद फरीदाबाद में लापरवाही जारी है।स्टूडेंट्स ने मास्क लगाना बंद कर दिया है और बहुत से स्कूल कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

स्कूलों में गंदगी पसरी है और सैनिटाइजर तक नहीं है। वहीं बाजार में भी लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28 रह गई थे,जो 7 अप्रैल तक बढ़कर 39 हो गई। गुरुवार(14 अप्रैल) फरीदाबाद में ऐक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।हालांकि इनमें से कोई मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। एक महीने बाद एक्टिव की संख्या इतनी अधिक हुई है, रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 से ऊपर है।

 

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के लोगों से अपील की है कि,संक्रमण को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए एक बार फिर से गंभीर होने की आवश्यकता है। लापरवाही ना करें मास्क लगाना ना भूले और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन अवश्य करें। स्वास्थ्य निदेशालय ने जिला मुख्यालय को गले की समस्या से पीड़ित लोगों का सर्वे करने के लिए कहा है, क्योंकि अभी कोरोना में इससे संबंधित लक्षण भी देखे जा रहे हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *