Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 29 at 9.23.10 PM

राकेश उपाध्याय जी के देशभक्ति गीत ने खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी मे लोगों का मन मोहा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कचहरी क्लब टाउनहाल मैदान गोरखपुर मे उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग के तत्वाधान में चल रहे पंद्रह दिवसीय मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में नव्य इंडिया द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या सबरंग में सोमवार को लोक गायक राकेश उपाध्याय ने पारम्परिक लोकगीतों को गाकर देर शाम तक श्रोताओं को बांधे रखा। कचहरी क्लब टाउन हाल में चल रहे कार्यक्रम की शुरुआत राकेश उपाध्याय ने पचरा “निमिया के डार मईया” से की। इसके बाद उन्होंने लोकभजन “कान्हा बिना सुन लागे जमुना किनरवा ” सुनाया। राकेश उपाध्याय का गाया देश भक्ति गीत “गोलिया लागल बा जवनवा के छतिया” श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया गया। श्रोताओं के मांग पर राकेश उपाध्याय ने “धानी चुनरिया पहिनी के गोरिया बिजुरी अस लहराये रे गोरिया पानी मे आग लगाए” सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में राकेश का गाया देशभक्ति गीत “केहु बदले ना तिरंगा के निशानी हमरे” ने युवाओं में जोश का संचार किया। सबरंग का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया जबकि विभिन्न वाद्य यंत्रों पर संतलाल,अभिषेक यादव और पंकज मिश्र ने संगत की।
कार्यक्रम के दौरान लोक गायक राकेश उपाध्याय को सम्मान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड गोरखपुर के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन पी मौर्य एवं नव्य इंडिया के मैनेजिंग डाइरेक्टर गौरव पांडेय ने किया। सबरंग का संयोजन नव्य इंडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ए के पाल, शिवेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, मुहम्मद आरिफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में अब तक रू0 75.82 लाख की बिक्री हो चुकी है। कल दिनांक 30 11 2021 को 15 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन सायं 4:15 होगा।
अंत में श्री एन0पी0 मौर्य द्वारा सभी अतिथियों/ कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गोरखपुर की जनता से प्रदर्शनी में आने व खरीदारी करने हेतु विशेष अपील किया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *