Breaking News

“हमके एसएसबी दौड़ावत बा , छिपा ल भाई साहब”फिर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला

Ibn24×7news
महराजगंज
यह सनसनीखेज का मामला है ठूठीबारी कोतवाली अन्तर्गत इटहिया मंदिर परिसर में स्थित एक मोबाइल दुकानदार की जहा रविवार की रात्रि करीब 1:30 बजे उन पर धारदार हथियार से हमला हुआ। बताते चले कि ग्राम सभा इटहिया के डूमरी टोला निवासी अत्रवास प्रजापति उम्र 35 वर्ष की इटहिया मंदिर परिसर में मोबाइल की दुकान है ।

रोजाना की तरह अपने घर डूमरी से खाना खाकर अपने इटहिया परिसर की दुकान के बाहर चारपाई बिछाकर सो गया तभी तकरीबन 1 बजे एक व्यक्ति भागते हुए अत्रवास के पास आया और कहा कि मेरे पीछे एसएसबी पड़ी है और मै यहां छिप जाता हूं यह कहकर वहीं छिप गया दुकानदार अभी भी हल्की नींद में था ।कुछ देर बाद वह अज्ञात व्यक्ति अचानक अत्रवास के उपर चढ़कर धारदार हथियार से हमला कर के अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गया जिससे सिर पर गम्भीर चोट आई ।लहूलुहान अवस्था में दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई

 

 किसी ने इसकी सूचना ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को दी । मौके पर पहुंचीं कोतवाली पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी निचलौल भेज दिया ।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जे पी सिंह यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *