Breaking News

एमएससी फ़ूड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर और एमएससी एक्वाकल्चर में प्रवेश का मौका

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक, एमएससी एक्वाकल्चर और एमएससी कृषि पाठ्क्रमो की रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कट ऑफ को जारी कर दिया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www. ddugu.ac.in पर मेरिट को देख सकते हैं।

आज की कट ऑफ

एमएससी एक्वाकल्चर
एमएससी प्राणि विज्ञान अथवा एम.एस.सी पर्यावरण विज्ञान सत्र 2021-22 की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी जो एमएससी एक्वाकलचर (सेल्फ-फाइनेंस पाठयक्रम ) में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे दिनांक 18.11.2021 अथवा 19.11.2021 को प्रातः 11ः00 बजे अपने समस्त प्रमाण-पत्रों एवं अभिलेखों के साथ प्राणी विज्ञान विभाग अनुसंधानशाला में उपस्थित हो सकते हैं।

एमएससी एग्रीकल्चर
18/11/2021
11:00-02:00 बजे तक
अनारक्षित संवर्ग (मुख्य सूची)- 50 या इससे अधिक के समस्त संवर्ग के अभ्यर्थी (मेरिट के क्रम में सीट की उपलब्धता तक)
अनुसूचित जाति वर्ग- समस्त अभ्यर्थी
अन्य पिछड़ा वर्ग- 44 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी

बीटेक: प्रवेश सुनिश्चित करा लें, वरना रद्द होगी सीट

बीटेक में AKTU UPCET 2021 काउन्सलिंग के माध्यम से जिन छात्र / छात्राओं को गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीटेक पाठ्यक्रम सत्र 2021-22 हेतु सीट आवंटित हैं।
वे सभी दिनांक 18/11/2021 तक भौतिक रूप में सभी प्रमाण पत्रों एवं 30,000 / = तीस हजार DD के साथ उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित कर लें। अन्यथा आवंटित सीट रद्द मानी जायेगी ।
ऐसे ही विवि द्वारा आयोजित बीटेक प्रवेश परीक्षा सत्र 2021-22 के माध्यम से जिन छाश्र/छात्राओं ने बी.टेक पाठ्यक्रम 2021-22 में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग कराया है और अभी तक कोर्स फीस ( ₹ 50000 ) DD द्वारा जमा नहीं किया है । वे सभी दिनांक 18/11/2021 तक अवश्य जमा कर दें । अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द मानी जायेगी ।

एमएससी फूड टेक्नोलॉजी
बीएससी कृषि/ बीएससी गृह विज्ञान/बीएससी लाइफ साइंस (जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के अभ्यर्थी जिन्होंने उपरोक्त में से किसी भी वर्ग की एमएससी प्रवेश परीक्षा 2021-22 दी है। परंतु प्रवेश में वंचित रह गए हैं एवं ऐसे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए है। वे अभ्यर्थी एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश हेतु इच्छुक हो तो दिनांक 18-11-2021 को प्रातः 10:00 बजे गृह विज्ञान विभाग में प्रवेश ले सकते हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *