रिपोर्टर कामता प्रसाद शर्मा IBN NEWS अयोध्या
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 4 जून से प्रदेश भर के अस्पतालों में ओपीड़ी और आइपीडी सेवाएं कोरोना प्रोटोकाल के साथ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी किया है।इस आदेश के बाद अब मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ भर्ती होने की सुविधा मिलनी हो जायेगी शुरू।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और सीएमएस को भेजे इस आदेश में शुक्रवार से जनपद के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी सेवा शुरू करने को कहा गया है। सभी पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल व विशेष प्रयोजन के लिए बनाए गये अस्पतालों में फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर बनाये जायेगे।