Breaking News

दिव्यांगता रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सीआरसी गोरखपुर में आयोजित हुई ऑनलाइन वेबीनार

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। आज सीआरसी गोरखपुर ने दिव्यांगता रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया। आदित्य निरंजन फाउंडेशन लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीआरसी गोरखपुर के विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज मधुकर ने दिव्यांगता के रोकथाम के उपायों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जन्म से पहले, जन्म के समय और जन्म के बाद कुछ विशेष सावधानी को अपनाया जाए तो दिव्यांगता को रोका जा सकता है। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। श्री कुमार ने कहा कि मानसिक तनाव आज व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी समस्या है, जिसको कम करने के लिए वह भारत सरकार द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण का सहारा ले सकते हैं तथा उचित आहार व्यवहार से अपनी दिनचर्या को दुरुस्त करके मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं। इस अवसर पर आदित्य निरंजन फाउंडेशन की फाउंडर सेक्रेटरी श्रीमती योगिता श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री अरविंद कुमार पांडे ने किया। श्री राजेश कुमार यादव, श्री रॉबिन एवं श्री संजय प्रताप ने कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग दिया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *