Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 24 at 12.13.10 AM

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी करने वाले वार्डन सम्मानित

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। फर्टिलाइजर परिसर में प्रशासन के साथ ड्यूटी करने वाले नागरिक सुरक्षा, गोरखनाथ प्रखंड के वार्डेनों को गुरुवार को दिव्यमान हास्पिटल, राप्तीनगर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड एवं एम्स के उद्घाटन के मौके पर फर्टिलाइजर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शान्ति व्यवस्था, पार्किंग, फूड पैकेट वितरण, यातायात प्रबंधन में प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों की ड्यूटी जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश एवं सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल के विशेष देखरेख में वार्डेनों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसे वार्डेनों ने बड़े ही तन्मयता के साथ सफल बनाया था।
आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह रहें। वहीं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव एवं सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल डिप्टी डिविजनल वार्डेन डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। रेकी अधिकारी डा.आशीष श्रीवास्तव ने सभी सम्मानित हुए वार्डेनों को नववर्ष का विशेष उपहार दिया। कार्यक्रम का संचालन डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी द्वारा किया गया। जबकि रेकी अधिकारी डा.आशीष श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वाले वार्डेन:-
संजय कुमार श्रीवास्तव, वृंदावन शर्मा, अतुल मित्तल, जयंत श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, शेष नारायण मिश्रा, डा. अमरनाथ जायसवाल, सुधाकर तिवारी, सुभाष मणि त्रिपाठी, दिग्विजय सिंह, सतीश आर्य, प्रमोद कुमार सिंह, निरंजन कुमार गुप्ता, कौशल कुमार चौरसिया, विकास कुमार सोनकर, रजत पटेल, चिरंजीव सिंह रेखी, राजकुमार सैनी, अरुण कुमार शर्मा, संतोष कुमार सिंह, लखबीर सिंह चौहान, सद्दाम हुसैन, राम प्रताप श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, अमलतास, नीलू भारती, राजेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार चौधरी, अमरेंद्र श्रीवास्तव, विकास कुमार श्रीवास्तव, अभिजीत गौड़, दिनेश चंद गुप्ता, विनय कुमार, रामाश्रय प्रसाद, संजीव कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिन्हा, मनीष कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, महेंद्र प्रताप, रितेश गुप्ता, विजय कुमार तिवारी, रामा शंकर यादव, खुशबू गौड़, गौरी गुप्ता, कुमारी स्नेहा, आकांक्षा मिश्रा, अभिनव चंद, कैलाश सिंह, शाहनवाज अख्तर, परवेज, मोहन, सूरज गुप्ता, प्रभात मिश्रा, संदीप विश्वकर्मा, फैजान हुसैन, एजाज अहमद।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *