Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 14 at 5.20.40 PM

जिलाधिकारी के निर्देश एसडीएम चुनार ने मां भंडारी देवी मन्दिर का कराया साफ सफाई

 

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम सभा महुली के डीह पहाड़ पर स्थित माता भंडारी देवी मन्दिर का निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर भड़की गई थी।

WhatsApp Image 2024 01 14 at 5.20.40 PM

उसी दौरान डीएम ने चुनार एसडीएम/प्रभारी ईओ अहरौरा चंद्रभानु सिंह को निर्देशित किया था कि 100 सफाई कर्मियों से मंदिर परिसर का सफाई शिघ्र कराई जाए।
वही डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चुनार द्वारा रविवार को नगर पालिका अहरौरा से लगभग 56 सफाई कर्मियों और जमालपुर ब्लाक से सफाई कर्मियों से मन्दिर परिसर का सफाई अभियान चलाकर सम्पूर्ण सफाई कराया गया। एसडीएम ने खुद खड़े होकर मन्दिर से लेकर नीचे तक प्रत्येक रास्तो पर बेहतर साफ सफाई कराई गई।

प्रभारी ईओ/ चुनार एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि पालिथीन मुक्त हैं, मन्दिर के पुजारियों को साईन बोर्ड लगवाने के लिए कहा। वहीं दर्शनार्थियों के सुविधा के लिए शौचालय बनवाने का मंदिर समिति के लोगों को निर्देश दिया ताकि महिलाओं को परेशानीयों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान मड़िहान सीओ अनिल पाण्डेय, क्षेत्रीय लेखपाल शनि वर्मा, कानूनगों प्रेम शंकर ओझा, प्रभारी नीतीश कुमार, मृत्युंजय कुमार के साथ अन्य लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *