Breaking News

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका स्थित श्री भुअरी माता मंदिर के प्रांगण में हिन्दू नववर्ष 2079 की पूर्व संध्या पर भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

IMG 20220401 WA0072उक्त कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार मल्ल ने कहा जिस प्रकार से हम सभी अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष को मानते हैं उसी उत्साह से हम सभी को हिन्दू नववर्ष को मनाना चाहिए। हमे अपनी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना होगा जिससे पूरे भारत वर्ष में हिन्दू समाज अपनी परम्परागत कार्य शैली को बढ़ावा देने का काम करे ताकि राष्ट का विस्तार हो व लोककल्याण की भावना से सबका कल्याण हो । दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मदन राजभर, भाजपा अनसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश कनौजिया,श्री राम शाही ,, अरुण पटेल, बिनोद यादव, धीरज अग्रवाल ,नगर अध्यक्ष गंगासागर, उदय राज, सतीश मिश्र , संतोष चौधरी अनिल कुमार मद्धेशिया ,विनोद चौधरी ,दसरथ केशरी, बिटू केशरी , आकाश खरवार, अरविंद जासवाल,शिवम जायसवाल,गौरव मधेशिया व सुभम विश्वकर्मा सहित अनेक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *