
बीगोद-कस्बे समीपवर्ती नन्दराय मे विराजित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर श्रीराम मानस मंडल के द्वारा नवरात्रा महोत्सव में आयोजित नौदिवसीय अखण्ड रामायण पाठ रखा गया ।जिसमें वेदपाठी पंडितो ने श्रीरामचरितमानस का अखण्ड वाचन, पूजा अर्चना, आरती की । नवरात्रि के दसवें दिन दशहरे पर 11.15 पण्डित अभिषेक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के ग्रामीणों ने पूर्णाहुति पर हवन में आहुतियाँ दी। पूर्णाहुति के बाद बालाजी की पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान छोटुदास वैष्णव, जगवीर सिंह चौधरी, रामगोपाल सुथार,नन्द लाल खटीक,बरदी चन्द धोबी,छोटू लाल खटीक, युवराज तेली कन्हैया सेन,किशन सुथार,कमलेश सुथार, पत्रकार दिनेश कुमार प्रजापत आदि ने भाग लिया ।
(फोट़ो कैप्सन– नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ समापन पर आहुतियां देते)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग