Breaking News
IMG 20220216 213517

प्रेक्षकगण डीएम एसएसपी ने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ किया बैठक।

रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी विजय किरन आनंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए प्रेक्षक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन सभागार में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि 2022 विधानसभा चुनाव 3 मार्च को सकुशल संपन्न हो सके चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रेक्षकों ने जरूरी निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए किसी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
प्रेक्षकों ने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा सभा या रैली अथवा गांव-गांव में प्रचार कोविड प्रोटोकाल व आचार संहिता का अनुपालन करते हुए होगा। प्रेक्षकों ने शस्त्र लाइसेंस दुकानों का सत्यापन जमा कराए गए शस्त्र लाइसेंस का विवरण अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की स्थिति शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिए जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाने उड़नदस्ता व सर्विलांस टीम आदि निर्वाचन से जुड़े सभी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। निर्देशित किया कि हर हाल में आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराए जाना है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *