Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 20 at 18.47.02

मवई मुख्यालय परिसर में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️राजीव तिवारी ने लगातार दूसरी बार ब्लाक प्रमुख पद की ली शपथ

20/07/2021 मवई अयोध्या – मवई विकास खण्ड परिसर में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें मवई विकास खण्ड में लगातार दूसरी बार निर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी व सभी नव निर्वाचित 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ ।

मवई विकास खण्ड परिसर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह मे उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित राजीव तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं मवई विकास खंड के नव निर्वाचित सभी 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

 

क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने सभी को बधाई दी । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ आमजन मानस तक पहुंचे, उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है, उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र को विकास की ओर ले जाएं, जिससे गांवो में खुशहाली देखने को मिले। इस कार्यक्रम में उपस्थित यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मवई अंजनी साहू, मंडल बाबा बाज़ार संतोष मिश्रा, निर्मल शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 163716

देवरिया – हत्या के प्रयास के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *