Breaking News
f07b827b c14b 4e1d a5c8 124037391cc9

प्रशासन और मंत्रियों की अनदेखी ने शहर को बना दिया कूड़े का ढ़ेर:जसवंत पवार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर को अब स्मार्ट सीटी का दर्जा प्राप्त हो चूका है, परन्तु शहर के सड़कों पर गंदगी के ढेरों और सड़कों पर ना जलती लाइटे स्मार्ट सिटी को आइना दिखा रही है।f07b827b c14b 4e1d a5c8 124037391cc9

 

शहर के अलग अलग मुख्य चौराहों पर पढ़े कूड़े के ढेर को लेकर समाज सेवी जसवंत पवार ने शहर के नेताओ से सवाल करते हुए पूछा है कि एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी कहते हैं कि स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत मुहिम को पूरे देश में चला रहे हैं और वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद में बीजेपी के मंत्री और विधायक इस मुहिम पर पानी फिरते दिख रहे हैं फरीदाबाद में सड़कों पर देखे तो गंदगी के ढेर लगे हुए हैं पूरे शहर को इन्होंने गंदगी का ढेर बना दिया है।

जिसके चलते फरीदाबाद शहर अभी तक एक बार भी स्वछता सर्वेक्षण में अपनी कोई अहम भूमिका अदा नहीं कर पा रहा। अगर ऐसे ही चलता रहा तो हमारा फरीदाबाद शहर स्वच्छता सर्वे में फिर से फिसड्डी आएगा।

जसवन्त पंवार ने फरीदाबाद वासियों से अनुरोध किया कि अगर हमें अपना शहर स्वच्छ और सुंदर बनाना है तो हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे और जहां पर भी गंदगी के ढेर हैं आप वीडियो बनाएं सेल्फी ले फोटो खींचे और नेताओं और प्रशासन तक उसे पहुंचाएं,हमें जागरूक होना होगा तभी जाकर यह फरीदाबाद शहर हमारा स्वच्छ बन पाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *