Breaking News
899e674a aefe 486b 947e 13510666adce

विजय प्रताप ने दी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

899e674a aefe 486b 947e 13510666adce

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि 2024 में फरीदाबाद के लोग खुशहाल,निरोगी,स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रहें। इस मौके पर सुबह से फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले लोगों ने नववर्ष की बधाई एवं आशीर्वाद दिया।विजय प्रताप ने सभी को 2024 में नए कार्य,नई योजनाओं पर काम करते उन्नति एवं तरक्की का रास्ता अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ३० वर्ष पहले फ़रीदाबाद एनसीआर में सबसे आगे था लेकिन 1996 से लेकर 2005 की भाजपा समर्थित सरकार और अब 2014 से 2024 की भाजपा सरकार के अनदेखी एवं लापरवाह सरकार ने फ़रीदाबाद को एनसीआर में सबसे पीछे कर दिया है अब बाहर से आने वाले लोगो के लिए भी फरीदाबाद आखिरी पसंद रह गया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने पर इसको अव्वल बनाने पर काम होगा। फरीदाबाद प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल है,लोगों के पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है और लोग जलनित बीमारियों का शिकार हो रहे है। पूरा शहर आज भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी एवं अपराध से त्रस्त है। विजय प्रताप ने कहा कि २०२४ बदलाव का वर्ष है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *