Breaking News
6e963866 3d63 418d b973 e385e8f38de8

नव वर्ष की शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता,पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने जताया सबका आभार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री रहे विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय सागर सिनेमा पर सुबह से ही नववर्ष की शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा रहा।

6e963866 3d63 418d b973 e385e8f38de8

सुबह से ही लोग कार्यालय पर पहुंचने लगे और फूल मालाओं के साथ साथ पगड़ी बांधकर भी मान-सम्मान दिया। इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और सभी क्षेत्रवासियो कों नव वर्ष की बधाई देते हुए परिवार के उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की व कार्यालय पर आये सभी लोगों कों मिठाई खिलाकर नव वर्ष मनाया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस नव वर्ष में देश के अंदर एक और बहुत बड़ा पर्व भी आने वाला है जिसे भी हम सबको मिलकर मनाना है और फिर दोबारा से कमल खिलाकर मोदी-मनोहर की जोड़ी कों लाना है क्योंकि देश की तरक्की और सुरक्षा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही तय है।

इस मौके पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों के अलावा काफी गांव से सरपंच व पूर्व सरपंचों ने भी कार्यालय पर आकर विपुल गोयल कों नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *