टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह एवं उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 982/2025 धारा 103(1) बीएनएस से संम्बन्धित वांछित अभियुक्त सदानन्द कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा को मुखबिर खास की सूचना पर छपरी रेलवे क्रासिंग से सुखदेवपुर की तरफ मऊ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया ।
घटना मे प्रयुक्त दो अदद सिम, 01 अदद मोबाइल व एक अदद सिम जियो कम्पनी (मृतक का ) के साथ गिरफ्तार कर बरामद साक्ष्यो के आधार पर उक्त मुकदमे मे धारा 238 बीएनएस की बढोत्तरी की गई । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –
सदानन्द कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा निवासी नुरुद्दीनपुरा नई सब्जीमण्डी थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष
विवरण पूछताछ – अभियुक्त से पूछताछ पर बताया गया कि दिनांक 12.11.2025 की रात में हम अपने घनिष्ठ मित्र नीरज गुप्ता पुत्र अमरनाथ गुप्ता निवासी मुहल्ला मिश्रबाजार थाना कोतवाली गाजीपुर को लेकर अपने साथी सूरज गुप्ता निवासी विशुनपुर,गाजीपुर की इर्टिगा गाड़ी से राहुल कुशवाहा पुत्र श्यामजी कुशवाहा और शेरू खान पुत्र अज्ञात निवासी नुरुद्दीनपुरा थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ वाराणसी में घूमने के लिये जा रहे थे ।
लेकिन हम लोग वाराणसी न जाकर कैथी टोल प्लाजा के पहले से ही वापस हो गये और जब गोमती नदी पुल पर पहुंचे तब नीरज ने कहा कि जब वाराणसी नहीं जा रहे हैं तब यही पर फोटो खिंचवा लिया जाय। तब हम लोग वहीं पुल पर रुक गये और पैदल ही पुल के दूसरी तरफ चले गये और फोटो खिंचवाते समय ही हम लोगों में कहा सुनी हो गयी क्यों कि उस समय हमको छोड़कर सभी लोग शराब पीये थे और उसी कहा सुनी में हमने और राहुल कुशवाहा तथा शेरु खान ने मिलकर नीरज को पुल से ही करीब 01.00 बजे रात में धक्का दे दिया जिससे वह गोमती नदी में गिर गया और हम लोग वहां वापस चले आये।
साहब हमने अपने इसी मोबाइल से फोटो खींचा था जिसे डिलीट कर दिया है और नीरज का मोबाइल मेरे पास ही था और घर वापस आकर उसके मोबाईल से सिम निकाल कर अपने पास रख लिया और मोबाइल को तोड़ कूड़े दान फेंक दिया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 982/2025 धारा 103(1), 238 बी0एन0एस0 थाना कोतवाली गाजीपुर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर